असम के नीलाचल पर्वत पर स्थित कामाख्या मंदिर खुले कपाट
असम के नीलाचल पर्वत पर स्थित कामाख्या मंदिर में हर साल लगने वाले तीन दिवसीय अंबुबाची मेले का समापन हो गया और मंदिर के कपाट खोल दिए गए। हालांकि कोविड -19 के प्रतिबंधों के कारण 30 जून तक श्रद्धालु देवी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वसरमा इस मौके पर मंदिर दर्शन का पहुंचे।






