परम पूज्य आचार्य महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ मंगलवार 22 जून को प्रातः अमृत वेला में रतलाम नगर में मंगल प्रवेश करेंगे

परम पूज्य आचार्य महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ मंगलवार 22 जून को प्रातः अमृत वेला में रतलाम नगर में मंगल प्रवेश करेंगे। पूज्यप्रवर की अहिंसा यात्रा करमदी के रास्ते से नगर में प्रवेश करेगी। यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से निकलेगी।
यात्रा मार्ग निम्नानुसार है-
प्रातः 6 30 बजे करमदी से रविदास चौक होकर सेठजी का बाजार स्थित तेरापन्थ सभा भवन से घासबाजार, चौमुखी पूल, चांदनी चौक, तोपखाना होते हुवे बजाज खाना के रास्ते गणेश देवरी चौराहा से न्यू क्लॉथ मार्केट, डालू मोदी बाजार के रास्ते नाहरपुरा चौराहा से रानीजी का मंदिर, धानमंडी होकर शहर सराय गायत्री टॉकीज के रास्ते सैलाना बस स्टैंड से चेतक ब्रीज़ से अमृत गार्डन/अतिथि पैलेस में गुरुवर का प्रवेश रहेगा। आप सभी से करबद्ध अनुरोध है कि रतलाम की गौरवमयी परम्परा के अनुरूप अहिंसा यात्रा का स्वागत और पूज्य गुरुवर का अभिवंदन करें।
कृपया निर्धारित कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की कृपा करें।

1596 views