ग्वालियर के विकास की योजना में अवरोधक बना टोल प्लाजा ठेकेदार एनएचआई के अधिकारी उसकी उंगली पर नाच रहे हैं
प्राप्त जानकारी अनुसार केंद्र सरकार ने ग्वालियर एनएचआई भारतमाला योजना के तहत वेस्टर्न बाईपास एबी रोड साडा से नयागांव तक 30 किलोमीटर लंबी इस सुलभ सड़क परियोजना को 2018 में स्वीकृत किया था इस योजना को केंद्र सरकार की पहल पर वाईलड मंत्रालय से भी स्वीकृति मिल चुकी है परंतु एनएचआई के स्थानीय अधिकारी इस को लाल बस्ते में बंद करके रखे हुए हैं 3 साल में वह इस योजना का डीपीआर भी नहीं चार कर पाए,, बताया जाता है कि एन एच आई के अधिकारी इस योजना को 2025 के बाद शुरू करना चाहते हैं उसका मुख्य कारण टोल प्लाजा का ठेकेदार जिसको 2025 तक शिरोल टोल प्लाजा का ठेका है उसका समय समाप्त होने पर ही डीपीआर बनाकर सड़क बनाना शुरू की जाएगी क्योंकि अगर इसके पूर्व सड़क बन जाती है तो सिरोल टोल प्लाजा ठेकेदार को आर्थिक नुकसान होगा एन एच आई के अधिकारी इस टोल प्लाजा ठेकेदार से सांठगांठ कर शासन की इस जनहितकारी सुलभ सड़क परियोजना को जहां लाल बस्ते में जमा कर रखे हुए हैं वही इस परियोजना की दिन-ब-दिन लागत बढ़ती जा रही है,
1253 views





