पेट्रोल की विकास यात्रा आम आदमी पर भारी: पहले 100 फिर 105 और अब रिकॉर्ड तोड़ पहुंचा 107 के पार
भोपाल
बाजार के हवाले होने के बाद से ही फ्यूल प्राइसेस में दिनों दिन प्रगति हो रही है. कोरोना महामारी के इस दौर में बेतहाशा वृद्धि से सब हलकान है. और आज तो इस विकास यात्रा में एक और अध्याय जुड़ गया. पेट्रोल रेट 105 को भी पार कर देश में सबसे महंगी दर यानी 107 पर पहुंच गया है. मध्यप्रदेश के अनूपनगर में पेट्रोल 107.43 रुपए में तो डीजल 98.10 प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. गौरतलब है कि, आज पेट्रोल की कीमत (Petrol Price Today) में 25 पैसे प्रति लीटर तो वहीं, डीजल की कीमत में 13 पैसे तक की तेजी आई है
आज ये रही पेट्रोल-डीजल की दर (Petrol-Diesel Price Today)
सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम (Fuel Price) में आज 16 जून को फिर इजाफा कर दिया है. लगातार महंगा हो रहा पेट्रोल इस समय कुछ शहरों में 107 रुपये लीटर के पार बिक रहा है. पेट्रोल की कीमत (Petrol Price Today) में 25 पैसे प्रति लीटर तो वहीं, डीजल की कीमत में 13 पैसे तक की तेजी आई है.आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.66 रुपये और डीजल का दाम 87.41 रुपये है
मध्यप्रदेश के अनूपनगर में पेट्रोल 107.43 रुपये और डीजल 98.43 रुपये प्रति लीटर
रीवा में पेट्रोल 107.07 रुपये और डीजल 98.10 रुपये प्रति लीटर
भोपाल में पेट्रोल 104.85 रुपये और डीजल 96.05 रुपये प्रति लीटर
1480 views





