पुलिस हिरासत में खुदकुशी, थाना प्रभारी सहित 4 सस्पेंड
नरसिंहपुर
अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी ने पुलिस कस्टडी में खुदकुशी कर ली. इस घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी सहित चार को सस्पेंड कर दिया गया. यह पूरा मामला पलोहा थाना क्षेत्र का है
आरोपी को नाबालिग सहित धार के पीतामपुर से दो दिन पहले पुलिस ने पकड़ा था
आरोपी ने रात में हथकड़ी के चेन को गले में डालकर खुदकुशी कर ली
मामले में थाना प्रभारी सरोज ठाकुर सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित हुए
अब मामले की मजिस्ट्रियल जांच होगी
कल ही पीड़िता का बयान लिया गया था
आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाना था
बयान के बाद आरोपी पर एससी/एसटी एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराएं भी लगी थी
1383 views





