खाद्य तेल के देशी-विदेशी बाजार गिरे,मुंगफली तेल 100 सोया 50 रुपये टूटा

खाद्य तेल के देशी-विदेशी बाजार गिरे,मुंगफली तेल 100 सोया 50 रुपये टूटा

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय और घरेलु बाजार में खाद्य तेल में गिरावट का सिलसिला जारी है। बीते दिनों से स्थिर लग रहे मूंगफली तेल में सोमवार को बढ़ी गिरावट हुई। मूंगफली तेल करीब 100 रुपये तक टूट गया। सोया तेल में भी गिरावट रही। इंडोनेशिया से पाम आइल एसोसिएशन की रिपोर्ट आई कि अप्रैल में इंडोनेशिया का पाम आइल एक्सपोर्ट गिर गया। अमेरिका में सरकार ने बायो फ्यूल में सोया तेल के मिश्रण के अनुपात को 43 प्रतिशत से घटाकर 13 प्रतिशत कर दिया।

इस मामले पर अमेरिका में सरकार की कमेटी मंगलवार को बैठक करेगी। अब तक भारतीय सरकार की आयात पर शुल्क घटाने को तेल के बाजार में गिरावट की वजह करार देने वाले सटोरिये अब अमेरिका से लेकर इंडोनेशिया की रिपोर्ट को तेल की गिरावट की वजह मान रहे हैं।

इस बीच मलेशिया पाम आइल बाजार पर सोमवार शाम 4 महीने के सबसे निचले स्तर पर बंद होने की खबर है।

अगस्त डिलीवरी सौदे 7.8 प्रतिशत गिरकर 3,378 रिगिंट रह गए। ये दाम 5 फरवरी के बाद सबसे कम है। दूसरी ओर भारत में खाद्य तेलों का आयात बीते वर्ष के मई महीने के मुकाबले इस मई माह में 1.2 मिलियन टन बढ़ गया है। पाम और सोया तेल का आयात बढ़ा लेकिन सनफ्लावर तेल के आयात में इस अवधि के दौरान बीते वर्ष के मुकाबले गिरावट रही। विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों की गिरावट और घरेलू बाजार में इम्पोर्ट ड्यूटी की खबरों से माहौल मंदी का बन गया है।

भाव में मंदी के बावजूद हाजर में मांग सुस्त और विदेशों में सोया तेल स्टॉक में बढ़ोतरी के अनुमान से वैश्विक स्तर पर आगे ओर गिरावट की उम्मीद की जा रही है। यूएएसडीए की रिपोर्ट के मुताबिक जून महीने के अंत में सोया तेल का स्टॉक 4.14 मिलियन टन रहने का अनुमान लगाया है। सोमवार को घरेलू बाजार में भी खाद्य तेलों में लेवाल की तुलना में बिकवाल ज्यादा होने से जोरदार गिरावट कायम रही है। सोमवार को सोयाबीन तेल इंदौर 45-50 रुपये की गिरावट प्रति दस किलो पर दर्ज की गई। सोया तेल घटकर 1270-1280 रुपये प्रति दस किलो रह गया। इधर, मूंगफली तेल में भी उठाव कमजोर होने से 100 रुपये की गिरावट रही। मूंगफली तेल जो शनिवार को 1510-1520 रुपये था वो घटकर 1410-1420 रुपये प्रति दस किलो रह गया। फिर भी मांग कमजोर बनी हुई है।

तेल लूज- मूंगफली तेल इंदौर 1410-1420 सोया तेल 1270-1280 सोया साल्वेंट 1210-1215 इंदौर पाम 1200 मुंबई मूंगफली तेल 1400 मुंबई पाम 1140 सोया तेल 1330 राजकोट तेलिया 2210-2220 गुजरात लूज 1350-1375 कॉटन 1350-1375 रु. प्रति 10 किलो के भाव बताए गए।

तिलहन : सरसों 6300 से 6350, रायडा 6400 से 6450, टोली 4200, करंज 4050, अलसी 7500, सोयाबीन 7300 से 7400 रुपये क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 59500 रुपये टन।

प्लांटों ने नई सोयाबीन के भाव – महाकाली 6750, खंडवा 6700, सांवरिया 6850, सिवनी 7100 व एवी 7000 रुपये।

कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2050, देवास 2050 उज्जैन 2050, खंडवा 2025, बुरहानपुर 2025, अकोला 2900 रुपये।

1661 views