प्रदेश के आठ जिलों में नहीं मिला कोरोना का एक भी मरीज, 420 नए मामले
भोपाल ।प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या पिछले दो दिन से 500 से नीचे है स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को प्रदेश में 420 नए मरीज मिले हैं। 7 6,469 सैंपल की जांच में इतने मरीज मिले हैं। इस तरह संक्रमण दर 0.5 फीसद रही।अच्छी बात यह है कि संक्रमण दर इतने नीचे स्तर पर पहली बार पहुंची है प्रदेश के आठ जिलों में बुधवार को एक भी मरीज नहीं मिला है। इसमें आगर मालवा, अलीराजपुर, भिंड, दमोह, हरदा, मंडला, पन्ना और शहडोल शामिल हैं अलीराजपुर में सक्रिय मरीज भी अब एक भी नहीं है हालांकि, प्रदेश में फिलहाल 6,325 सक्रिय मरीज हैं।इनमें सबसे अधिक 1,712 मरीज भोपाल में हैं भोपाल में करीब 65 फीसद मरीज जबकि प्रदेश में 54 फीसद मरीज होम आइसोलेशन में हैं
अच्छी बात यह है कि कोरोना के मरीजों की संख्या कम होने के बाद भी प्रदेश में जांच करानेc वालों की संख्या कम नहीं हुई। हर दिन 70 हजार से लेकर 80 हजार सैंपल की जांच की जा रही है
1598 views





