सुना है आज मोदी जी ने 80 करोड़ गरीबो को दीवाली तक मुफ्त अनाज देने का एलान किया है।
परन्तु ये गरीब है कौन क्योंकि इंदौर में तो अधिकतर गरीबो के समग्र आईडी नही बनाये हैं और बगैर समग्र आईडी के राशन नही दीया जा रहा है।
ऐसा ही मामला ज़ोन 18 में चल रहा है।
जहाँ गरीब परिवारो की समग्र आईडी ही नही बनाई जा रही है।और जो लोग राशन की पर्ची लेने जाते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि पहले समग्र आईडी लाओ फिर रजिस्ट्रेशन होगा।
ज़ोन 18 में सोनू पाण्डे नामक व्यक्ति समग्र आईडी का काम देखते हैं।
वार्ड 51 के जो भी गरीब परिवार उनसे समग्र आईडी की बात करता है तो वह यही कहते हैं कि अभी समग्र आईडी बनना बन्द है।और वो स्वयं भी राशन की पर्ची के काम मे व्यस्त हैं।
तो ऐसे में उन गरीब परिवार का समग्र आईडी कौन बनाएगा और कौन उन्हें राशन उपलब्ध करवाएगा।
उन गरीब परिवारों को राशन की आवश्यकता तो आज है।
बाद में समग्र आईडी बनाकर वो क्या करेंगे।
मोदीजी को भी स्पष्ट करना चाहिए कि जिनके समग्र आईडी अभी बने हैं सिर्फ उन्हीं 80 करोड़ गरीबो को मुफ्त अनाज मिलेगा।बाकी गरीब परिवारों के समग्र आईडी दीवाली बाद बनाये जाएंगे।






