सिमटता कोरोना : रतलाम शहर में 1 अंक में आया संक्रमित का आंकड़ा, जिले में 27 संक्रमित
रतलाम, 30 मई। कोरोना वायरस का दायरा लगातार सिमट रहा है खुश खबर यह है कि रतलाम शहर में संक्रमित का आंकड़ा 1 अंक में आ चुका है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 27 संक्रमित आए हैं। खास बात यह है कि रतलाम शहर से नो संक्रमित हुए हैं। शहर के 7 संक्रमित पटरी पार क्षेत्र के ही हैं। जिसमें जवाहर नगर, इंदिरा नगर, शहीद भगत सिंह नगर क्षेत्र के निवासी हैं। दो संक्रमित आमलिया भेरु क्षेत्र के हैं। अट्ठारह संक्रमित जिले के ग्रामीण क्षेत्र से हैं। 876 संक्रमित का उपचार किया जा रहा है। 331 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। रविवार को 150 महिला पुरुषों को डिस्चार्ज किया गया।
1547 views





