कलेक्टर की चेतावनी के बाद भी सिंधी कॉलोनी में कैसे लग गई दुकानें- जांच का विषय
कल ही कलेक्टर श्री मनीष सिंह और निगमायुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल ने कड़े शब्दों में कहा था कि सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में किसी भी हालत में रविवार से कोई भी दुकान नहीं खोलना चाहिए और फल और सब्जी का एक भी ठेला नहीं लगना चाहिए। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश को भी निगम के जवाबदारों ने हवा में उड़ा दिया। इसके चलते यहां आज सुबह बड़ी संख्या में फल सब्जी के ठेले लग गए। यह जांच का विषय है । बताया जाता है कि इस मामले में रिमूवल विभाग के सुपरवाइजर को निलंबित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है लेकिन सवाल यह उठता है कि क्षेत्र के झोनल अधिकारी और रिमूवल अधिकारी सुबह से ही इस क्षेत्र में क्यों नहीं पहुंचे। क्या उन्होंने अपनी जवाबदारी नहीं नहीं निभाई। बताया जाता है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में फल सब्जी के ठेले आज भी लग जाने के बाद जब निगम आयुक्त और कलेक्टर को इसकी सूचना मिली इसके बाद ही मौके पर उपायुक्त रिमूवल लता अग्रवाल पहुंची। उन्होंने सेट पर झोन क्रमांक 12 के जोनल अधिकारी को कॉल किया तब जोनल अधिकारी मौके पर पहुंचे।
1746 views





