बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जंगल में 2 से 12 महीने के 50 से ज्यादा शावक आये नजर

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जंगल में 2 से 12 महीने के 50 से ज्यादा शावक आये नजर

बाघों की नर्सरी कहे जाने वाले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 2 से छह महीने के बीच के 16 से ज्यादा नए बाघ शावक दिखाई दे रहे हैं। वहीं छह से 12 महीने के बीच के 34 से ज्यादा शावक जंगल में गश्ती के दौरान देखे गए है। पिछली गणना के अनुसार बांधवगढ़ में बाघों की संख्या 124 है जबकि वास्तव में यह संख्या 130 से भी ज्यादा मानी जाती है। इसमें एक साल से कम वाले बाघों को शामिल नहीं किया गया है। यदि यह संख्या भी शामिल कर दी जाए तो बांधवगढ़ में बाघों की संख्या पौने दो सौ के करीब पहुंच जाती है।

2397 views