सरकार की कोशिशों के बाद अब सिर्फ ₹1200 में मिलेगा ब्लैक फंगस का इंजेक्शन
ब्लैक फंगस के उपचार के लिए इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन को लेकर राहत भरी खबर है, अभी तक बाजार में 7000 रुपए में मिलने वाला इंजेक्शन अब सिर्फ 1200 रुपए में मिलेगा. अभी तक भारत में इंजेक्शन का एक ही कंपनी उत्पादन कर रही थी लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कोशिशों के बाद महाराष्ट्र के वर्धा में एक और कंपनी ने टीका किया है और उसकी लागत भी बहुत कम है. सोमवार से इस इंजेक्शन का वितरण शुरू होने जा रहा है.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रयासों के बाद वर्धा की जेनटेक लाइफ साइंस ने ब्लैक फंगस के उपचार में इस्तेमाल होने वाले Amphotericin B Emulsion इंजेक्शन तैयार किया है. अबतक इस टीके का भारत में एक ही कंपनी उत्पादन कर रही थी लेकिन अब एक और कंपनी प्रोडक्शन बढ़ाएगी और जेनटेक लाइफ साइंस की रोजाना लगभग 20000 वायल का उत्पादन करने की क्षमता है.
1513 views





