इंदौर एयरपोर्ट से दो खाली ऑक्सीजन टैंकर किए गए एयरलिफ़्ट

इंदौर एयरपोर्ट से दो खाली ऑक्सीजन टैंकर किए गए एयरलिफ़्ट

ऑक्सीजन की सतत आपूर्ति के लिए राज्य शासन द्वारा वायु मार्ग से भेजे जा रहे हैं ऑक्सीजन टैंकर
इंदौर 21 मई, 2021
भारतीय वायु सेना के सी17 एयरक्राफ्ट द्वारा शुक्रवार को इंदौर एयरपोर्ट से ऑक्सीजन के दो ख़ाली टैंकर एयरलिफ़्ट कर जामनगर भेजे गए। एयरपोर्ट इंदौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10:56 बजे भारतीय वायुसेना का विमान इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा और ऑक्सीजन के दो खाली टैंकर जिनकी क्षमता क्रमशः 30 एवं 26 टन थी, उन्हें एयरलिफ्ट कर दोपहर 12:30 बजे जामनगर भेजा गया।

2494 views