मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माना प्रदेश की बेकाबू कोरोना से हालत विकट
सरकार का दावा, सरकारी अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की नहीं है कमी
निजी अस्पतालों में इंजेक्शन की कमी भी करेंगे पूरी
रेमडेसिविर इंजेक्शन भेजने के लिए हेलीकाॅप्टर का करेंगे उपयोग, 15 अप्रैल को मिल जाएंगे और 12 हजार इंजेक्शन
आक्सीजन का इंतजाम बना कठिन चुनौती,14 अप्रैल को 280 मीट्रिक टन आक्सीजन की है उपलब्धता
केंद्र कर रहा है मध्यप्रदेश को सहयोग
जरूरत पड़ी तो राउरकेला और भिलाई से मालगाड़ी से आक्सीजन की जाएगी सप्लाई
आक्सीजन की कमी दूर करने सरकार ने उज्जैन, शिवपुरी, सिवनी और खंडवा में लगायी आक्सीजन कंसंट्रेटर यूनिट
चार और जिलो में लगेगी आक्सीजन कंसंट्रेटर यूनिट, आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें भी मिलना शुरू
सीएम शिवराज ने जनता से पहले मांगी माफी, फिर बोले मास्क पर करूंगा और सख्ती, जनता मास्क अवश्य लगाए
ग्रामीण और शहर वासी अनावश्यक घरों से निकले नहीं
1332 views





