कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जिले के नागरिकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जिले के नागरिकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

होली अपने-अपने घर पर ही मनाने की अपील

झाबुआ, 28 मार्च 2021। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित सिंह ने जिले के नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। श्री सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वह कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए होली का त्यौहार/पर्व अपने-अपने घर पर ही मनाए। साथ ही भीड भाड़ से बचें और मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अपने हाथों को बार-बार सेनीटाइज करें और कोविड-19 से बचने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन करें।

1596 views