भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज के साले को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कमलनाथ ने संजय मसानी को सूचना एवं प्रचार के अध्यक्ष बनाया है।
बता दें कि कांग्रेस ने इससे पहले भी संजय संजय मसानी को कई बड़े पद सौंप चुके हैं। वहीं इस बार संजय को कांग्रेस सूचना प्रसार विभाग का अध्यक्ष बनाकर बड़ा सियासी दांव खेला है। पार्टी की प्रदेश इकाई के सह स्थायी मंत्री संजय श्रीवास्तव ने बुधवार को मसानी की नियुक्ति का आदेश जारी करते हुए कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ ने वरिष्ठ नेता संजय मसानी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
गौरतलब हैं कि मसानी साल 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने अपने जीजा शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। कांग्रेस ने उन्हें बालाघाट जिले की वारासिवनी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन वे जीत नहीं पाए थे।
1393 views





