शंकर नर्सिंग होम के संचालक पर कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

शंकर नर्सिंग होम के संचालक पर कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

निजी नर्सिंग होम में रेफर करने वाली डाक्टर के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

रीवा

रीवा,, शहर स्थित शंकर नर्सिंग होम में आयुष्मान कार्ड धारक महिला से 23,000, रूपए जबरन वसूली करने वाले नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ रीवा कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए महिला को 23000, रूपए वापस कराने को कहा गया है,साथ ही शासकीय डाक्टर द्वारा निजी नर्सिंग होम रेफर में मरीज़ को रेफर करने वाली डाक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आदेश दिया है,ज्ञात हो रीवा शहर के बरा मुहल्ले में संचालित शंकर नर्सिंग होम हमेशा विवाद में रहा है एक बार इसके मालिक को एक नर्स के प्यार में भोपाल होशंगाबाद रोड में जमकर रात घूसो से पीटते हुए पुलिस के हवाले किया गया था रीवा में भी आये दिन विवाद होता रहता है,!

1277 views