राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद मध्यप्रदेश कांगेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने श्री कमलनाथ को पद पर चयन के लिए बधाई देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद शपथ ग्रहण करने का आमंत्रण पत्र दिया। इस अवसर पर सांसद द्वय श्री दिग्विजय सिंह, श्री विवेक तन्खा, श्री सुरेश पचौरी, श्री बावरिया, श्री अजय सिंह (राहुल भइया), श्री अरूण यादव , रामनिवास रावत सहित कांगेस के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
3560 views





