कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण रविवार से स्पॉट फाइन लगेगा
सोमवार से अस्थाई जेल भेजा जाएगा
उज्जैन 13 मार्च। उज्जैन में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण तथा आसपास के जिलों में कोरोना के फैलाव के मद्देनजर उज्जैन जिले में मास्क पहनकर निकलना अनिवार्य करते हुए मास्क नहीं पहनने वालों पर फिर से जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है । स्पॉट फाइन लगाने के लिए कल रविवार से ही शहर में विभिन्न स्थानों पर टीम खड़ी होगी तथा मास्क नहीं पहनने वालों पर ₹200 का जुर्माना करेगी ।
ए डी एम श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार 15 मार्च से और अधिक सख्ती करते हुए मास्क नहीं पहनने वालों को अस्थाई जेल में भेजा जाएगा। इस संबंध में विभिन्न मजिस्ट्रेट पुलिस एवं नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों की ड्यूटी के आदेश जारी किये जा रहे हैं।
1245 views






