इंदौर।शहर में फिलहाल नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा। मास्क अनिवार्य किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रमों में लोगों की संख्या सीमित की जाएगी।

इंदौर।शहर में फिलहाल नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा। मास्क अनिवार्य किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रमों में लोगों की संख्या सीमित की जाएगी।

ये निर्णय शुक्रवार को क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिए गए। इसके अलावा कुछ सुझाव बैठक में सामने आए हैं। इन्हें गृह मंत्रालय को भेजा गया है। इस पर भोपाल में बैठक के बाद सुझावों को लागू किया जाएगा। बैठक में कहा गया है कि अगर अगले सात दिनों में स्थिति नियंत्रण में नहीं आती, तो शासन की अनुमति से नाइट कर्फ्यू पर विचार किया जा सकता है।
शाम 5 बजे हुई आपदा प्रबंधन समूह की बैठक रेसीडेंसी कोठी में हुई। इसमें इंदौर में बढ़ते संक्रमण को राेकने पर मंथन किया गया। मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। होने वाले कार्यक्रमों की समय सीमा तय करने के साथ उनमें शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी सीमित की जाएगी।इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में भीड़ को रोकने के लिए ऑनलाइन शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। लॉकडाउन को लेकर बैठक में चर्चा नहीं हुई। मास्क नहीं लगाने पर जुर्माने की राशि 200 रुपए तय की गई है। इसके अलावा जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। रेस्टोरेंट और होटल को रात 10 बजे तक बंद कराए जाने का भी प्रस्ताव भेजा गया है।

1515 views