सांसद ने जामुन की गुठली से समझाया स्वच्छता का महत्व
रतलाम। सांसद श्री गुमानसिंह डामोर आज डोगरे नगर में नवनिर्मित कम्युनिटी हाँल के लोकापर्ण समारोह में आए थे। इनके साथ अन्य अतिथि भी थे, जो अपने विकास की गंगा की सिलसिलेवार जानकारी दे गए, मगर सांसद का पूरा भाषण स्वच्छता पर केन्द्रीत रहा और वो बोल गए कि महानगर से अपने रतलाम की तुलना तभी की जा सकती है जब यह शहर स्वच्छ और सुंदरता के मामले में भी अन्य शहरों की तुलना में अव्वल हो। इसके लिए नागरिक अपना फर्ज पूरी ईमानदारी के साथ निभाए।
सांसद ने स्वच्छता को लेकर कहां कि हमारा पड़ोसी शहर इन्दौर इसलिए ही अव्वल है कि वहां के नागरिक भी स्वच्छता के प्रति अपना भाव जगा चुके है।
उन्होने एक किस्सा सुनाते हुए कहां कि वे इन्दौर से भोपाल की और जा रहे थे। उसी दौरान इन्दौर में सडक़ किनारे खड़े एक जामुन वाले से उन्होने आधा किलों जामुन लिए और उन्हे खाकर गुठलियों को सडक़ पर फैकने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान इनके वाहन का चालक बोला कि जामुन खाकर गुठलियां आप मेरे हाथ पर रख दीजिए और गाड़ी के एक कोने में रखी पाँलिथीन की थैली निकालिए। चालक ने सलाह दी कि आप जामुन खाकर अब गुठलियों को इस पाँलीथिन मेें डाले, रास्ते में कही डस्टबीन नजर आएगा तो हम इन्हे उसमें फेंक देगे।
सांसद श्री डामोर ने कहां कि स्वच्छता के प्रति हर इन्दौरवासी कितने सजग है यह इस किस्से से पता चलता है। किसी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का जिम्मा सिर्फ शासन और प्रशासन का ही नही है। इसमें नागरिकों की भागीदारी जरुरी है।
उन्होने कहां कि रतलाम नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में 5 रैंकिग के लिए दावेदारी की है। कुछ दिनों बाद नगर निगम और नागरिकों के दावे का सच जानने के लिए सर्वे टीम आएगी। वो नागरिकों से कुछ सवाल करेगी। इन सवालों का नागरिकों को सही जवाब देना है। नागरिक कचरे का सही निपटान करने की आदत अपने जीवन में डाले। अपने घर का कचरा सडक़ों, नाले व नालियों में ना तो खुद फेके और ना ही दूसरों को फेंकने दे। स्वच्छता के मामले में रतलाम का नाम अगर देश के नक्शे पर प्रदर्शित करना है तो सभी स्वच्छता अपनाए और रतलाम को स्वच्छ सर्वेक्षण में नम्बर-1 बनाए।






