जैन मंदिरों में ध्वजारोहण संपन्न

जैन मंदिरों में ध्वजारोहण संपन्न
कुक्षी – नगर स्थित जैन मंदिरों में ध्वजा चढ़ाने का कार्यक्रम माघ सुदी छट गुरुवार को विधि विधान के साथ किया गया । जैन श्रीसंघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह गाजे बाजे के साथ हुई। लाभार्थी परिवारों द्वारा ध्वजा को सिर पर रख कर शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा की शुरुआत बड़ा उपाश्रय से होकर सीमंधर स्वामी मंदिर में श्री संघ की उपस्थिति में विधि विधान- दिशा शुद्धि एवं दसों दिशाओं के दिकपाल का आव्हान के साथ लाभार्थी परिवार द्वारा ध्वज दंड का अष्ट प्रकारि पूजन किया गया एवम् ॐ पुन्याह्म पुन्याह्म ॐ प्रियंताम प्रियंताम के जयकारों के साथ ध्वजा फरकाई गई। इसके पश्चात महावीर जी मंदिर, आदेश्वर जी मंदिर व शांतिनाथ जी मंदिर व सभी मंदिरों में स्थित गुरु मंदिरों में भी विधि पूर्वक ध्वजा सम्पन्न हुई । पश्चात शांतिनाथ जी मंदिर नयापुरा मे सामूहिक रूप से चैत्य वंदन एवम् बृहत्त शांति का पाठ किया गया। बड़े ही उल्लास के साथ ध्वजा रोहण का कार्यक्रम सम्पन किया गया । ध्वजा रोहण की विधि मनोहरलाल जी पुराणिक द्वारा करवाई गई ।कुक्षी के चारो जिन मंदिर जी मे महिला मंडल एवं बहू मंडल द्वारा पूजा पढ़ाई गई । इस उपलक्ष्य में श्री संघ द्वारा साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन हुआ ।

1259 views