आत्म निर्भर भारत की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगी टेस्टिंग लेब- श्री तोमर
-मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक ने हाइटेक लेब का निरीक्षण किया
इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने मंगलवार की शाम पोलोग्राउंड में बन रही उच्च स्तरीय टेस्टिंग लेबोरेटरी का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे आत्म निर्भर भारत की दिशा में मिल का पत्थर निरूपित किया एवं गुणवत्ता का शत प्रतिशत ध्यान रखने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने कहा कि लगभग 6 करोड़ की लागत से तैयार हो रही इस लेब को नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फार टेस्टिंग एंड कालिब्रेशन लेबोरेटरी (एनएबीएल) की मान्यता दिलाने के प्रयास जारी है। लेब को एनएबीएल के मापदंडों के हिसाब से ही हाइटेक रूप में तैयार किया जा रहा है। श्री तोमर ने कहा कि लेब में ट्रांसफार्मर, कंडक्टर एवं केबल की हाइटेक तरीके से कम समय एवं ज्यादा एक्यूरेसी के साथ टेस्टिंग होगी। प्रबंध निदेशक श्री तोमर को अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री आरके नेगी एवं लेब प्रभारी श्री सीए ठकार ने जानकारी दी। दोनों ही प्रभारी अधिकारियों ने बताया कि लेब के कारण कंपनी में उपयोग होने वाले उपकरण एवं बिजली वितरण सामग्री के इंदौर में ही टेस्ट होने से समय एवं राशि दोनों ही बचत होगी, बिजली कंपनी में क्वालिटी कंट्रोल और भी अच्छा होगा। इससे पहले इंदौर से बाहर की अन्य लेब में टेस्टिंग होती थी।
1529 views





