शिवराज सरकार जंगली जानवरों से फसलों के नुकसान पर देगी ₹5000 का मुआवजा

शिवराज सरकार जंगली जानवरों से फसलों के नुकसान पर देगी ₹5000 का मुआवजा

मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी है. मप्र के एक दैनिक में छपी खबर के अनुसार अब जंगली जानवरों से फसल को होने वाली नुकसान की भरपाई सरकार करेगी. इसके लिए कैबिनेट ने संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है.

ऐसे में अगर अब वन्य प्राणियों से किसानों के मकान को नुकसान पहुंचता है तो भी वे मुआवजा पाने के पात्र होंगे. साथ ही प्राकृतिक आपदा या अग्नि दुर्घटना पर आर्थिक सहायता के रूप में भी किसानों को न्यूनतम 5000 रुपए दिए जाएंगे. इससे पहले जंगली जानवरों से फसलों के नुकसान पर मुआवजे का प्रावधान नहीं था.

दरअसल, 2017-18 में शहडोल में जंगली हाथियों ने मकान और घरेलू सामग्री को नुकसान पहुंचाया था. जिस पर वनमंडलाधिकारी ने 12 मामलों में 5.06 लाख रुपए का मुआवजा देने का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा था. लेकिन उन्होंने इसे यह कहकर लौटा दिया था कि राजस्व पुस्तक परिपत्र में इसके लिए प्रविधान नहीं है.

1142 views