केन्द्रीय मंत्री श्री गेहलोत ने विधायक श्री जैन के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की*
उज्जैन 06 फरवरी। शनिवार को केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत ने उज्जैन उत्तर के विधायक श्री पारस जैन के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोक संतप्त परिवार को सान्त्वना दी।
गौरतलब है कि विधायक श्री जैन की माताजी स्व.श्रीमती कैलाशबाई समरथमलजी तल्लेरा का गत दिवस अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण देहान्त हो गया था। इस दौरान सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष श्री अशोक जैन चायवाला, पत्रकार श्री सचिन कासलीवाल पूर्व विधायक श्री सतीश मालवीय, श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला, श्री शिवनारायण जागीरदार और महन्त श्री अवधेशपुरीजी महाराज मौजूद थे।
जानकारी दी गई कि विधायक श्री जैन की माताजी की स्मृति में रविवार आज 7 फरवरी को शाम 7 बजे से विधायक श्री जैन के निवास पर सुन्दरकांड का पाठ किया जायेगा।







