पूर्व सांसद समाजवादी विचारक श्री कल्याण जैन ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए बताया

कल्याण जैन

पूर्व सांसद समाजवादी विचारक श्री कल्याण जैन ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए बताया कि भारत में खाद्यान्य (गेहूँ, मक्का, ज्वार,तुअर, मसूर, मूंग आदि ) का कुल उत्पादन तीस हजार मेट्रिक टन है। वर्तमान सरकार द्वारा दालों को छोड़कर दिया जा रहा 20 हजार रुपया प्रति मेट्रिक टन कम है। 30 हजार मेट्रिक टन हिसाब से कुल उत्पादन का जोड़ा जाए तो कुल उत्पादन की कीमत 6 लाख करोड़ होती है।
जो खाद्यान्य का उत्पादन होता है वह सारा के सारा मंडी में बिकने के लिए नहीं आता है।आधे के करीब किसान अपने पास ही रखतें हैं।तीन लाख करोड़ निवेश करना सरकार के लिए ज्यादा नहीं है।
यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि कुल उत्पादन को MSP पर खरीदने से 15 लाख करोड़ निवेश करना पड़ेगा।
भारत को खुशहाल रखने के लिए MSP की गारंटी देना निहायत ही जरूरी है। सरप्लस खाद्यान्य को बेचने में यदि 20 से 25 हजार करोड़ व्यय भी करना पड़ता है तो ग़लत नहीं होगा। खाद्यान्य का कुल बजट 25 लाख करोड़ है।

1542 views