मंडी टैक्स कम करने के लिये मोघे ने की मुख्यमंत्री से चर्चा
इंदौर। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने किसानों के हित में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर मंडी शुल्क को कम करने का आग्रह किया है ।
श्री मोघे ने कहा कि भाजपा सदा से ही किसानों की व्यथा और पीड़ा को समझती है व शीर्ष नेतृत्व हमेशा से इन विषयों पर गभीर है। श्री मोघे ने जब व्यापारियों से इस संबंध में चर्चा की तो विचार आया कि इस विषय पर किसानों को राहत मिलनी चाहिए इसी के चलते उन्होंने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर किसानों का पक्ष रखा श्री मोघे ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके मंडी टैक्स को कम करने पर विचार किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने श्री मोघे को आश्वस्त करते हुए कहा कि अविलंब कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक करके आपके द्वारा दिए गए किसान हितैषी सुझाव पर चर्चा कर निर्णय लेगे, किसान भाईयो को भी निराश नहीं होने देंगे।
1527 views





