अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन द्वारा मास्क लगाओ अभियान में निशुल्क मास्क वितरण
इंदौर:-
अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन(रजि.) द्वारा कोरोना से बचाव के लिये जन जागृति अभियान पूरे शहर में चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज दोपहर को मालवा मिल चौराहा पर निशुल्क 5000 मास्क वितरित किये गए।
इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय नाहर जैन की अगुवाई में निवृत्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पीयूष जैन,पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाश भटेवरा, सहित श्री अजय जैन,श्री भरत शाह,श्री प्रभात चोपड़ा,श्री तरुण कीमती,श्री रितेश शेखावत, श्री जिनेश्वर जैन आदि उपस्थित थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय नाहर जैन ने बताया कि पूरे शहर में अलग अलग स्थानों पर नियमित मास्क वितरित किये जायेंगे।
जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन मानव सेवा,समाज सेवा,राष्ट्र सेवा सहित सामाजिक समरसता के लिए कार्य करती है।अभी पूरे देश मे फेडरेशन के अंतर्गत 126 ग्रुप कार्य कर रहे है।






