अहिल्या चेंबर के तत्वाधान में कलेक्टर कार्यालय में आयोजित आज की मीटिंग में इंदौर शहर के 60 व्यापारिक एसोसिएशन एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे सभी ने एक सुर में बोलते हुए इंदौर शहर के सभी होलसेल और रिटेल बाजार का कार्य समय शाम को 6:00 बजे तक ही करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कलेक्टर साहब ने बोला है कि आप सभी एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव के हस्ताक्षर वाला पत्र मुझे दे दो तो अहिल्या चेंबर के प्लेटफार्म से हम एक आदेश जारी कर देंगे कि अहिल्या चेंबर द्वारा स्वीकृत समय को मान्य करते हुए जिला प्रशासन यह निर्णय लेता है की पूरा शहर का बाजार सोमवार से शुक्रवार 6:00 बजे बंद हो जाएगा और शनिवार और रविवार पूरा मार्केट इंदौर शहर का बंद रहेगा 6:00 बजे बाद जो व्यापारी अपना व्यापार चालू रखते पाए गए उन पर प्रशासनिक सख्त कार्रवाई की जाएगी ऐसा जिलाधीश महोदय ने हमें आश्वासन दिया है।
जिलाधीश महोदय ने सभी व्यापारियों को बोला है कि यह जो समय हम 6:00 बजे तक का कर रहे हैं इसे
अभी प्रथम चरण में 15 अक्टूबर तक जारी किया जाए 15 अक्टूबर के बाद फ़िर से हम समय कि समीक्षा करके इसे बढ़ाएंगे या नहीं वह निर्णय हम बाद में लेंगे।
आज की मीटिंग में ये संघटन शामिल हुए।
इंदौर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसिएशन,इंदौर अभ्यास पुस्तक संघ, इंदौर स्कूटर एसोसिएशन, इंदौर लोहा व्यापारी एसोसिएशन, ऑल इंडिया दाल एसोसिएशन,
इंदौर सोना जवाहरात एसोसिएशन , पाइप एंड सेनेट्री डीलर्स एसोसियशन,
इंदौर टाइल्स एंड सेनेटरी वियर व्यापारी एसोसिएशन,
स्टोन एंड टाइल्स विक्रेता मर्चेंट संघ,
एसोसियशन ऑफ मार्बल एंड ग्रेनाइट, इंदौर क्लॉथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन ,दि सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट,इंदौर चावल व्यापारी एसोसियशन,न्यू सियागंज व्यापारी एसोसिएशन ,इंदौर केन्फेशनरी एस्सोसियशन,इंदौर टी मर्चेंट एस्सोसियशन,नई बागड़ रानीपुरा एस्सोसियशन,शास्त्री मार्किट एस्सोसियशन,पूज्य श्री सिंधी बर्तन बाजार पंचायत,जेल रोड व्यापारी एसोसिएशन , ऍम जी रोड,रिवर साइड व्यापारी एसोसिएशन, महाराजा काम्प्लेक्स व्यापारी संघ,आल इंडिया ट्रांसपोर्ट,आल इंडिया आनाज व्यापारी,
आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस वेस्ट झोन, लोहा मंडी पार्सल एवं फ्लीट ऑनर्स एसोसिएशन,
टाइल्स एंड सैनिटरी वेयर एसोसिएशन,
सपना संगीता रोड,मारोठिया बाजार,टिम्बर मार्केट, ड्राय फ्रूट,शास्त्री मार्केट,
अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्री इंदौर






