तकनीकी दल के निरीक्षण के बाद पुल से आवागमन हुआ प्रारंभ

तकनीकी दल के निरीक्षण के बाद पुल से आवागमन हुआ प्रारंभ

खरगोन। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर स्थित मोरटक्का पुल रिपेयरिंग करने के बाद तकनीकी दल ने अवलोकन किया। अवलोकन करने के पश्चात पुल से आवागमन प्रारंभ कर दिया गया। ज्ञात हो कि गत 29 अगस्त को नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद आवागमन बंद कर दिया गया था। जल स्तर कम हो जाने के बाद पुल आंशिक क्षति स्थिति में आ गया था। क्षति वाले स्थानों को रिपेयरिंग करने के बाद मंगलवार को तकनीकी दल ने निरीक्षण के उपरांत पुल से आवागमन प्रारंभ किया। तकनीकी दल में एमपीआरडीसी की प्रबंधक वर्षा अवस्थी, इंजीनियर, एसडीएम व तहसीलदार ने अपनी उपस्थिति में आवागमन प्रारंभ कराया।

2424 views