सोश्यल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने और मॉस्क का नहीं लगाने पर नगर निगम ने 1046 लोगों से वसूला स्पॉट फाइन

सोश्यल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने और मॉस्क का नहीं लगाने पर नगर निगम ने 1046 लोगों से वसूला स्पॉट फाइन
नगर निगम ने शहर में आज तीसरे दिन भी मॉस्क नहीं लगाने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ इस स्पॉट फाइन की कार्यवाई की। नगर निगम के अधिकारियों ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर 1046 लोगों को बिना मॉस्क के या सोश्यल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हुए पकड़ा। नगर निगम ने इन सभी का स्पॉट फाइन किया । नगर निगम इनसे ₹181000 की राशि वसूल की। हालांकि आज 5 बजे से 6 बजे के बीच शहर में हल्की बारिश के चलते कल से आज कम लोगों के स्पॉट फाइन किए गए। कुल मिलाकर देखा जाए तो निगम द्वारा कार्यवाई किए जाने के बावजूद भी लोगों में किसी प्रकार की जागरूकता दिखाई नहीं दे रही है। और ना ही निगम की इस कार्यवाई का कोई भय दिखाई दे रहा है।

1343 views