केंद्र सरकार अब गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लाएगी नया कानून

केंद्र सरकार अब गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लाएगी नया कानून

केंद्र की मोदी सरकार गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए नया कानून लाएगी और इसके लिए राष्ट्रीय गंगा नदी पुनरुद्धार, संरक्षण एवं प्रबंधन विधेयक के मसौदे पर काम जारी है. राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन यानि एनएमसीजी के तहत गंगा नदी के संरक्षण के लिए प्रस्तावित कानून के मसौदे पर काम चल रहा है.

इस संबंध में विभिन्न मंत्रालयों, संबंधित प्राधिकार एवं विभागों से विचार-विमर्श कर प्रतिक्रिया प्राप्त की गई है. उन्होंने बताया कि अब इन मंत्रालयों एवं विभागों की टिप्पणियों को समाहित कर फिर से मसौदे को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसके बाद इसे मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.

1098 views