भारत की चीन पर एक और जीत, बिना किसी को भनक लगे दक्षिण चीन सागर में तैनात किया युद्धपोत

भारत की चीन पर एक और जीत, बिना किसी को भनक लगे दक्षिण चीन सागर में तैनात किया युद्धपोत

पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी से टकराव के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए, भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में अपने अग्रणी युद्धपोत को तैनात कर दिया है. दोनों पक्षों के बीच वार्ता के दौरान चीन ने इस कदम पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. चीनी इस क्षेत्र में भारतीय नौसेना के पोतों की उपस्थिति पर आपत्ति जताता रहा है, जहां उसने कृत्रिम द्वीपों और सैन्य उपस्थिति के माध्यम से 2009 से अब तक अपनी उपस्थिति में काफी विस्तार किया है.

एएनआई के मुताबिक “गलवान संघर्ष शुरू होने के तुरंत बाद ही भारतीय नौसेना ने अपने मोर्चे के एक युद्धपोत को दक्षिण चीन सागर में तैनात कर दिया था, जहां पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की नौसेना समुद्र के ज्यादातर भाग पर अपना अधिकार होने का दावा करती है और किसी भी अन्य सेना की इस क्षेत्र के हिस्से में उपस्थिति पर आपत्ति जताती है.”

मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत की तत्काल तैनाती का चीनी नौसेना और सुरक्षा प्रतिष्ठान पर वांछित प्रभाव पड़ा क्योंकि उन्होंने भारतीय पक्ष के साथ राजनयिक स्तर की वार्ता के दौरान भारतीय युद्धपोत की उपस्थिति के बारे में से शिकायत की. दक्षिण चीन सागर में तैनाती के दौरान जहां अमेरिकी नौसेना ने भी अपने विध्वंसक और फ्रिजेट तैनात किए थे, भारतीय युद्धपोत लगातार अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ सुरक्षित संचार प्रणाली को लेकर संपर्क बनाए हुए थे.

1197 views