भाग्योदय तीर्थ हॉस्पिटल में आइसोलेशन रूम में अनियमितता व अत्याधिक चार्ज की जांच कमेटी बनाई प्रशासन ने
सागर। भाग्योदय तीर्थ हॉस्पिटल द्वारा आइसोलेशन रूम में अनियमितता व अत्याधिक चार्ज के जांच के संबंध में प्रशासन ने एक जांच कमेटी बनाई है। जो पूरी जांच करेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सागर ने इस कमेटी में .डॉ एनके.सैनी प्रभारी डीएचओ, डॉ. जितेन्द्र शराफ (एमडी) मेडीकल ऑफिसर जिला चिकित्सालय सागर और डॉ. एम.एल.जैन नोडल अधिकारी नर्सिंगहाम एक्ट सागर को रखा है।
सीएमओ के आदेश के मूताबिक भाग्योदय तीर्थ हॉस्पिटल द्वारा सामान्य कोविड के लक्षण के आधार पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर राशि रूपये 8000/- प्रतिदिन के हिसाब से मरीज से बसूले जा रहे है। जो कि मध्यमवर्गीय परिवार के लिए अत्याधिक है एवं आइसोलेशन रूम में स्टॉफ द्वारा कोविड़-19 के प्रोटोकॉल का पालन न करते हुए पीपीई किट आदि का उपयोग नहीं किया जा रहा है साथ ही आइसोलेशन रूम में स्टॉफ के अलावा अन्य व्यक्तियों का भी लगातार आना जाना रहता है।ऐसी शिकायत प्राप्त हुई है। जिससे मरीज की जान का खतरा भी बताया गया है।
यह शिकायत कलेक्टर दीपक सिंह के संज्ञान में आई है ।अत इस प्रकरण के जांच हेतु दल गठित कर निर्देशित किया जाता है इस प्रकारण कि जांच कर आज ही अभिमत सहित स्थानीय पंजीयन शाखा नर्सिंगहोम एक्ट में प्रेषित किया जाएगा






