भालू ने दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, तीन गंभीर
बैठे धरने पर, भालू के पकड़ में न आने तक, शव का नहीं होने देंगे पीएम
शहडोल
वन वृत्त के अंतर्गत आने वाले उत्तर वन मण्डल के ब्यौहारी उप वन मण्डल के दायरे में आने वाले वन परिक्षेत्र गोदवाल के पोड़ी सर्किंल के हिडवाहा बीट के पतेरा टोला में सड़क से लगे जंगल में गुरूवार की दोपहर 2 बजे के आस-पास मादा भालू और उसके बच्चे ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया, हमले से 2 ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई, तीन गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार किया जा रहा है, वहीं घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोष है, ग्रामीणों का कहना है कि जब तक भालू को पकड़ा नहीं जायेगा, तब तक शव को उठाने नहीं देंगे। सूचना के बाद पुलिस और वन विभाग का अमला घटना स्थल पर पहुंचा।
2 को उतारा मौत के घाट :
मादा भालू और उसके बच्चे ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया, मरने वालों में बल्लू सिंह उम्र 20 वर्ष और जगत देव सिंह उम्र 22 वर्ष शामिल है, ग्रामीण अपने मवेशियों को गांव के बाहर जंगल में छोडऩे के लिए गये थे, तभी अचानक मादा भालू और उसके बच्चे ने ग्रामीणों को अपना निवाला बना लिया।
बचाने गये ग्रामीण भी हुए शिकार :
भालू जब मृतक ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहा था, तभी उन्हें बचाने के लिए तीन और ग्रामीण राजेश सिंह, हरीलाल और दिनेश मौके पर पहुंच और भालू के हमले से बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी हमले की चपेट में आ गये, तीनों गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ब्यौहारी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
पकड़ों भालू, तब ले जाने देंगे शव :
घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोष देखने को मिला, ग्रामीणों का कहना है कि जब तक भालू पकड़ा नहीं जायेगा, वह शव को शव विच्छेदन के लिए नहीं ले जाने देंगे, वन विभाग की कार्य प्रणाली पर भी ग्रामीणों ने सवाल खड़े किये हैं। भारी भरकम अमले वाले वन विभाग ने अधिकारी मौज-मस्ती में मशगूल रहते हैं, जिसका खामियाजा निर्दाेष ग्रामीणों को अपनी जान देकर उठाना पड़ रहा है।
1328 views





