गला रेत सड़क पर फेंकी युवती की लाश

गला रेत सड़क पर फेंकी युवती की लाश

खजराना में सनसनीखेज हत्या

इंदौर –खजराना क्षेत्र में कल रात एक युवती की लाश मिली है । धारदार हथियार से उसका गला रेता गया है युवती टीशर्ट और जींस पहनी हुई है फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है ।मिली जानकारी के अनुसार स्टार चौराहे के आगे वाघेला फार्म हाउस के नजदीक एक युवती की लाश पड़ी होने की सूचना कल रात खजराना पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंची यहां लाल कलर की टी-शर्ट और नीली जींस पहनी एक युवती का शव पड़ा हुआ था। सड़क पर खून ही खून पसरा हुआ था उसका गला किसी धारदार हथियार से रहता गया है युवती के हाथ पर एफबी लिखा हुआ है फिलहाल युवती की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं ।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

1068 views