इंदौर प्रशासन अपनी कार्यशैली को जनहितैषी बनावे, भाजपा हितेषी नही – गुड्डू

इंदौर प्रशासन अपनी कार्यशैली को जनहितैषी बनावे, भाजपा हितेषी नही – गुड्डू
इंदौर। कोविड 19 के इस दौर में इंदौर के प्रशासन का अब तक का रवैया निष्पक्ष न होकर भाजपा हितेषी ही नजर आया है । शहर के मध्यमवर्गीय व्यापारी को लेकर दोहरा मापदंड ने यह सिद्ध किया ।
पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि पूरा शहर प्रशासन किंकरी शैली और नित नए प्रयोगों के चलते परेशान हो चुका है। लेफ्ट राइट से दुकानो को खोलने बंद रखने से इंदौर के मध्य क्षेत्र का व्यापारी न व्यापार कर पाता है न ही अपने जीवनापार्जन कर पा रहा है । परेशान व्यापारियो की आवाज को दबाने का प्रशासन का रवैया निंदनीय है। आज परेशान व्यापारी जनप्रतिनिधियों का ध्यानाकर्षित करवा रहा है तो उसे प्रशासन लाकडाउन उल्लंघन का दोषी बना कर कार्यवाही करने की बात कर रहा है जो इन्दौर प्रशासन के भाजपाईकरण को साफ दर्शा रहा है। पूर्व सांसद श्री गुड्डू ने सवाल किया कि रविवारीय लाकडाउन में भाजपा कार्यालय में बैठक करना किस परिधि में आता है ।
जिला प्रशासन को जनहितैषी होकर काम करना चाहिए नजे की भाजपा हितेषी । पूर्व सांसद श्री गुड्डू ने कहा कि शहर के मध्य क्षेत्र को पूरी तरह खोल देना चाहिए यहां का व्यापारी आर्थिक रूप से टूट चुका है। प्रशासन को समान रूप से शहर हित विषय पर सभी राजनीतिक दलों की राय मशविरा भी करना चाहिए। केवल भाजपा नेताओ के रिमोर्ट पर काम नही करना चाहिए।
भवदीय
प्रेमचंद गुड्डू
पूर्व सांसद

1409 views