*इंदौर जिले के नागपुर ग्राम में नहीं होगा नागपंचमी का मेला तथा अन्य आयोजन*
इंदौर 22 जुलाई, 2020
इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुये प्रतिबंधात्मक आदेशों तथा गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुये इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र के नागपुर में स्थित नाग मंदिर में इस वर्ष नागपंचमी के अवसर पर 25 जुलाई को धार्मिक आयोजन तथा मेले का आयोजन नहीं होगा। सभी लोग अपने-अपने घरों में पूजा-अर्चना कर सकते है। उल्लेखनीय है कि कोरोना को देखते हुये जिले में धार्मिक कार्य/ त्यौहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर करने तथा कोई भी धार्मिक जुलूस/रैली निकालने, मेला आयोजित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।






