छोटे मझले फुटकर व्यापारियो को आर्थिक राहत पैकेज देने

माननीय श्री शिवराज सिंह जी ,
मुख्यमंत्री – मध्यप्रदेश शासन
विषय – छोटे मझले फुटकर व्यापारियो को आर्थिक राहत पैकेज देने की मांग बाबत ।।
महोदय,
कोरोना प्रकोप के चलते लगभग 95 दिनों की तालाबन्दी के बाद भी व्यापारी सुचारू रूप से कारोबार संचालित नही कर पा रहा है। व्यापारी अपनी इस व्यथा को किसी को न बोल पा रहा है वह एक स्वभिमानी स्वभाव के साथ अब तक सबकुछ सामान्य होने की उम्मीद कर रहा था लेकिन अब तक कोई स्थिति सामान्य नही हुई । दुर्भाग्य से निरन्तर व्यापारी आर्थिक चक्काजाम में जकड़ता जा रहा है । दुकान के स्टाफ , बिजली का बिल , बैंक की किश्त ब्याज ओर सभी टैक्स की देनदारी को लेकर चिंतित है । तीन महीनों से ज्यादा की मुक्कमल तालाबंदी से छोटे मझले व्यापारियो की जमा पूंजी भी खत्म हो चुकी है। अब वह आर्थिक तौर पर टूटता जा रहा है और उसे कोई संवेदना का सहारा नहीं मिल पा रहा है। आप जानते है कि व्यापारी हमेशा विचारधारा से आप से जुड़ा रहा है लेकिन इस विपरीत परिस्थिति में आपसे सहयोग की अपेक्षा रखता है । अगर शासन से आर्थिक राहत का कोई पेकेज – टैक्स में छूट ओर बैंक कर्ज ब्याज भुगतान माफ का प्रवाधान किया जाता है तो व्यापारी फिर से स्फूर्ति के साथ अपना जीवनापार्जन करने के साथ तेज रफ्तार से सरकार का खजाना भी भरने का भागीदार बन जायेगा ।
माननीय मुख्यमंत्री जी , आप छोटे मझले मध्य श्रेणी के व्यापारियो के लिए केंद्र से आर्थिक पैकेज का लाभ ऐलान भी करवाइए । सच्चाई यह है कि अगर छोटे मझले फुटकर व्यापारियो को मदद नही दी तो व्यापारी अवसाद में चला जायेगा।
सविनय आग्रह है छोटे मझले फुटकर व्यापारियो की तकलीफों का आप सर्वे करवा लेवे। मदद की गुहार को अनदेखा न करें।
आपका
अक्षय जैन
अध्यक्ष
इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन
8839160745
akshaydesiger.jain@gmail.com

1680 views