प्रदेश के नवनियुक्त उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव से विशेष बातचीत
बदनावर।उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्ती गांव ने कहा कि प्रदेश में जीआईएस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसी कोई भी गतिविधिया नहीं की जाएगी जिसमें मध्य प्रदेश सरकार का व्यय होता है।
उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में बिजली,पानी एवं प्रचुर मात्रा में जमीन उपलब्ध है उद्योगों के लिए यही चीजें सबसे महत्वपूर्ण है मध्य प्रदेश हिंदुस्तान के बीचो बीच होने से ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था भी सुलभ है,उन्होंने कहा मेरी कई उद्योगपतियों से बातचीत चल रही है शीघ्र ही फूड प्रोसेसिंग आधारित उद्योग बड़े पैमाने पर मध्यप्रदेश में लगना शुरू होंगे।
अफसरशाही के अड़ंगे पर उन्होंने बताया मैंने अफसरों से कह दिया है किसी भी उद्योगपति को फैक्ट्री लगाने में कोई अड़चन नहीं आना चाहिए आप स्वयं उन से चर्चा कर उनकी परेशानियां दूर करें।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा उद्योगपतियों के मध्य प्रदेश सरकार पर 12 सौ करोड़ रुपये से अधिक बकाया है मैं मुख्यमंत्री जी से बात कर शीघ्र भुगतान जारी करवाने की व्यवस्था करूंगा जो उद्योगपति नया उद्योग लगाना चाहते हैं एवं उन्हें किसी विशेष छूट की आवश्यकता होगी तो मध्य प्रदेश सरकार उनसे बातचीत कर हर सुविधा उपलब्ध कराएगी।
2690 views





