इंदौर। नगर निगम इंदौर अपना खजाना भरने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है, इसके लिए बड़ा पिकनिक हब तैयार करने के लिए वाचु पॉइंट को 30 साल की लीज़ पर दे रहा है।

नगर निगम भरेगा अपना खजाना
पिकनिक हब बनेगा वाचु पॉइंट ….
लीज़ पर दे रहा है नगर निगम 30 साल के लिए

इंदौर। नगर निगम इंदौर अपना खजाना भरने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है, इसके लिए बड़ा पिकनिक हब तैयार करने के लिए वाचु पॉइंट को 30 साल की लीज़ पर दे रहा है।

नगर निगम कोरोना के चलते पहले ही पीड़ित है, उसके खजाने मे जो रु. जो आते थे वह आये नही है। इसी दौर मे निगम भी कुछ नया करने को निकल पड़ा है। इंदौर को माँ नर्मदा का पानी देने वाला वाचु पॉइंट अब शहर की जनता के लिए सहज उपलब्ध हो जायेगा, यह पॉइंट बहुत दुर्लभ जगह है, जहा मनोरम दृश्य, प्राकृतिक देखने को मिलता रहा है। निगम कमिशनर ने एक बड़ा कदम उठाते हुए, इस मनोहारी जगह को आम जनता के लिए सुगम करने के लिए इसे निजी क्षेत्र में देने का निर्णय लिया है। वाचु पॉइंट को 30 साल की लीज़ पर देने का टेंडर जारी किया गया है। यहा पर और अधिक सुख सुविधा ठेकेदार आम जनता को देगा। यहा पहुँच पाना आम जनता के लिए प्रतिबंधित था, अब आम जनता सुख सुविधा का लाभ ले सकेगी।

1063 views