*लेफ्ट और राइट में बांटते हुए शहर अनलॉक किया जाए ।मोघे

*लेफ्ट और राइट में बांटते हुए शहर अनलॉक किया जाए ।मोघे*

इंदौर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे ने आज सुबह कलेक्टर मनीष सिंह से चर्चा की और उन्हें शहर हित मे सुझाव दिया कि शहर को लेफ्ट और राइट में बाटते हुए पूरे शहर को खोला जाए और 7 दिन तक देखा जाए उसके बाद रिव्यू किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि शहर में भीख मांगने वाले लोग सिग्नल पर बहुत परेशान कर रहे हैं इन्हें या तो राधा स्वामी अथवा नगर निगम के रैन बसेरे में भेजा जाए। वाहन चालकों के लिये प्रत्येक चौराहे पर अनाउंसमेंट की व्यवस्था की जाए टू व्हीलर वाले बहुत पास पास खड़े रहते हैं उन्हें दूर करने के लिए निरंतर अनाउंसमेंट चलते रहना चाहिए।

शहर वासियों से श्री मोघे ने अपील की आप लोग मास्क पहनकर ही आपस में चर्चा करें देखने में यह आया है बात करते समय आप लोग अपना मास्क हटा देते हैं इससे ही कोरोना फैलने का डर है अतः आपसे अनुरोध है मास्क पहनकर ही आपस में चर्चा करें यही कोरोना से बचने का उपाय है।

1337 views