लॉकडाउन में छूट से बढ़ रहा है जनता का आत्मविश्वास: कृष्ण मुरारी मोघे*

*लॉकडाउन में छूट से बढ़ रहा है जनता का आत्मविश्वास: कृष्ण मुरारी मोघे*

इंदौर। लॉकडाउन में लगातार मिल रही छूट से शहर की जनता का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। अब आमजन को मनपसंद सब्जियां एवं फल प्राप्त हो रहे हैं। अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई भी जारी है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि लॉक डाउन में ढील के बाद संक्रमित क्षेत्र में शासन को सजगता रखनी चाहिए। जैसे ही पॉजिटिव पेशेंट मिलता है तुरंत उसके आसपास के क्षेत्र को क्वॉरेंटाइन कर आसपास के इलाकों में संदिग्धों की टेस्टिंग कराना चाहिए। आमजनों को भी चाहिये कि वो मास्क पहनकर चलें और बाज़ार में शारीरिक दूरी का ख्याल रखें।

विश्व स्वास्थ्य संगठन और शासन के निर्देश के बाद जून अंत में कोरोना के पीक पर पहुँचने की आशंकाओं के मद्देनजर इंदौर में भी प्रशासन को व्यापक तैयारियां करनी चाहिए जिससे संक्रमण न फैले और जनता सुरक्षित रह सके।।।

1148 views