अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुलेमान ने कोरोना से उपजी विभिन्न समस्याओं से निपटने तथा प्रबंधनों के लिये बनाये गये कंट्रोल रूम्स का निरीक्षण किया*

*अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुलेमान ने कोरोना से उपजी विभिन्न समस्याओं से निपटने तथा प्रबंधनों के लिये बनाये गये कंट्रोल रूम्स का निरीक्षण किया*
इंदौर एक जून, 2020
अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा श्री मोहम्मद सुलेमान ने आज कोरोना संक्रमण के दौरान उपजी विभिन्न समस्याओं से निपटने तथा विभिन्न प्रबंधों के लिये बनाये गये कंट्रोल रूम्स का निरीक्षण किया।
इस दौरान उनके साथ प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री संजय शुक्ला, संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी, आईजी श्री विवेक शर्मा, कलेक्टर श्री मनीष सिंह, डीआईजी श्री हरिनारायण चारी मिश्र, कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी श्री चन्द्रमौलि शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहन सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुलेमान ने आज अपने इंदौर भ्रमण के दौरान एसजीएसटीआईएस कॉलेज पहुंचकर वहां बनाये गये कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके पश्चात वे एआईसीटीएसएल पहुंचे यहां उन्होंने इन्टीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बताया गया कि इस कंट्रोल रूम के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सेवाएं और सुविधा मुहैया कराई गई, इनमें हेल्पलाइन के माध्यम से कोविड-19 के संभावित मरीजों को उपचार संबंधी मार्गदर्शन तथा अन्य जानकारियां देने, टेलीमेडिसीन के माध्यम से डॉक्टरों द्वारा मरीजों को सामान्य बीमारियों के इलाज आदि के लिये परामर्श देने तथा उनका उपचार करने, सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण तथा कोरोना से निपटने के लिये किये गये विभिन्न प्रबंधों की मॉनिटरिंग तथा क्वारेंटाइन नागरिकों की स्वास्थ्य की निरंतर मॉनिटरिंग आदि के कार्य प्राधमिकता से समय-सीमा में किये गये।

1142 views