इंदौर हाईकोर्ट ने बॉबी छाबड़ा की ज़मानत सुनवाई आगे बढ़ाई और निचली अदालत के मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं कराने के फ़ैसले को उचित नहीं माना…

इंदौर हाईकोर्ट ने बॉबी छाबड़ा की ज़मानत सुनवाई आगे बढ़ाई और निचली अदालत के मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं कराने के फ़ैसले को उचित नहीं माना…।
———————-
माननीय इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ ने आज बॉबी छाबड़ा के वकीलों द्वारा ज़मानत के लिए ४ मामले की सुनवाइ के आवेदन को आगे बड़ा दिया, बॉबी के वकीलों द्वारा चार आवेदन आज इंदौर हाईकोर्ट मै ज़मानत के लिए लगाए थे, सरकारी वकील द्वारा ये आपत्ति ली गई थी की चारों प्रकरण एक ही व्यक्ति के हैं इसलिए इनकी सुनवाई एक साथ की जाए अदालत ने इस बात को मानते हुए चारो प्रकरणों को एक साथ अगली सुनवाई सुनने का निर्णय लिया। साथ ही बॉबी के वकीलों ने उनको स्वास्थ्य कारणों से ज़मानत की बात कही और उन्होंने कहा कि उनका स्वस्थ ठीक नहीं है और उनको हृदय की ऐंजीअप्लैस्टी या बायपास कराना पड़ सकता है जिसकी सुविधा Myh मै नहीं है इस लिए उनका इलाज बॉम्बे हॉस्पिटल मै कराया जाय, निचली कोर्ट ने यह बात नहीं स्वीकारी माननीय हाईकोर्ट बैंच ने तत्काल उनका इलाज कराने का आग्रह मान्य करते हुए चिकित्सा सुविधा दिए जाने के निर्देश दे दिए। ज़मानत पर सुनवाई अब सोमवार को होगी।

1344 views