बेंगलुरू। देश में करीब दो महीने बाद घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच एक 7 साल का बच्चा भी दिल्ली से अकेला बेंगलुरू पहुंचा।

बेंगलुरू। देश में करीब दो महीने बाद घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच एक 7 साल का बच्चा भी दिल्ली से अकेला बेंगलुरू पहुंचा। यहां बेंगलुरू हवाई अड्डे पर बच्चे की मां उसे रिसीव करने आईं। दरअसल सात साल का विहान शर्मा दिल्ली में अपने दादा-दादी के घर आया था और लॉकडाउन की वजह से यहीं फंस गया। वह विशेष श्रेणी की यात्रा करते हुए 3 महीने बाद बेंगलुरू लौटा है। सबसे खास बात ये है कि विहान अकेले ही दिल्ली से बेंगलुरू तक पहुंचा है।

बता दें सोमवार सुबह 9 बजे तक, 5 फ्लाइट बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचीं, जबकि 17 फ्लाइट रवाना हुईं और 9 फ्लाइट रद्द कर दी गईं। लखनऊ से पहली फ्लाइट सोमवार सुबह अहमदाबाद के लिए रवाना हुई। बेंगलुरू से रांची के लिए उड़ान भरने वाली एक अन्य फ्लाइट ने 173 यात्रियों और तीन नवजात के साथ सुबह 5.15 बजे उड़ान भरी। विभिन्न हवाई अड्डों से संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या और फिर महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसी राज्य सरकारों, जिन्होंने उड़ानों को फिर से शुरू करने पर आपत्ति जताई थी, पर असमंजस की स्थिति बनी रही।

महाराष्ट्र ने हालांकि रविवार रात को मुंबई से सीमित संख्या में उड़ान के परिचालन को मंजूरी दे दी। कोरोना वायरस संकट के बीच सरकार ने 25 विमानों को जाने और 25 को आने को अनुमति दी है। अम्फान चक्रवात से भारी नुकसान झेल रहे पश्चिम बंगाल ने कहा है कि वह विमान परिचालन 28 मई से शुरू करेगा। हालांकि सभी हवाई अड्डों पर वायरस से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए पूरी व्यवस्था है। सभी के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य है। तमिलनाडु ने कहा है कि यात्रियों को 14 दिन तक घर पर क्वारंटाइन रहना होगा। आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा और विजाग हवाई अड्डों पर सोमवार से कोई घरेलू उड़ानें संचालित नहीं होंगी, लेकिन मंगलवार से सेवाएं शुरू हो जाएंगी। सोमवार के लिए करीब 1,050 घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू की गई थी, लेकिन संशोधित अनुसूची के चलते कई फ्लाइट रद्द हो गईं, जिससे सैकड़ों यात्रियों को निराशा का सामना करना पड़ा है।

1231 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *