सागर वालों को बुरी खबर आज फिर से रेड जोन इंदौर से आया गोपालगंज का युवक निकला पॉजिटिव , एक्टिव मामले हुए 8

सागर वालों को बुरी खबर आज फिर से रेड जोन इंदौर से आया गोपालगंज का युवक निकला पॉजिटिव , एक्टिव मामले हुए 8

सागरः  सागर के गोपालगंज में पटेल नगर से एक नया पॉजिटिव मामला मिला है । बीती रात करीब 180 सेंपल के टेस्ट में ये मामला सामने आया है । बताया जाता रहा है 28 साल का ये युवक इंदौर से सागर आया था । वहीं अब इस मामले को मिलाकर सागर में कुल एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8 पहुंच गई है । क्षेत्र में बेरीकेटिंग कर दी है और सेनेटाइजेशन भी शुरू करा दिया है । बीएमसी के डीन डॉ जी एस पटेल ने मेडीकल बुलेटिन जारी कर पुष्टि की है । वहीं उन्होंने लोगों से चिकित्सकों की जी तोड़ मेहनत को देखते हुए उनका सम्मान करने के लिए भी कहा है । वहीं लोगों से सतर्क रहने और लोगों से संपर्क में आने से बचने की सलाह दी है । 

1157 views