समस्त कार्यपालक दंडाधिकारियों के वाहनों पर लग सकती है ‘बीकन लाइट’*

*समस्त कार्यपालक दंडाधिकारियों के वाहनों पर लग सकती है ‘बीकन लाइट’*
इंदौर 8 अप्रैल
मध्य प्रदेश शासन के परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार लाॅक डाउन के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सभी कार्यपालक दंडाधिकारियों के वाहनों पर बीकन लाइट लगाने की अनुमति दी है।

उल्लेखनीय है कि, समस्त कार्यपालक दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारियों के साथ पेट्रोलिंग कर रहे हैं। अतएव लाॅक डाउन की अवधि तक के लिए समस्त कार्यपालिक दंडाधिकारियों के वाहनों पर बीकन लाइट लगाने की अनुमति दी गई है।

2376 views