*बिल गेट्स ने ₹4600 करोड़ में खरीदा हाइड्रोजन से चलने वाला इको-फ्रेंडली सुपरयॉट*
द टेलीग्राफ के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट को-फाउंडर और दुनिया के दूसरे सबसे धनी शख्स बिल गेट्स ने $645 मिलियन (₹4,600 करोड़ से अधिक) में इको-फ्रेंडली सुपरयॉट ‘एक्वा’ खरीदा है। 370 फीट लंबे लग्ज़री सुपरयॉट पर 14 मेहमानों की क्षमता वाले 5 डेक्स हैं। लिक्विड हाइड्रोजन से चलने वाले इस सुपरयॉट पर जिम, योगा स्टूडियो, मसाज पार्लर और स्विमिंग पूल भी हैं।
1480 views





