दुकानों के बाहर सामान रखने वालों पर अब निगम आयुक्त की टेढ़ी नजर*

*दुकानों के बाहर सामान रखने वालों पर अब निगम आयुक्त की टेढ़ी नजर*
निगम आयुक्त आशीष सिंह ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए संकेत दिए कि आगामी दिनों में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी टीमें शहर के मुख्य बाजारों की ओर रुख करेंगी। निगमायुक्त ने बताया कि मुख्य बाजारों में दुकानों के बाहर सामान रखकर सड़क को अवरुद्ध करने वाले दुकानदारों पर निगम कड़ी कार्यवाही करेगा। निगम की टीम पहले उस क्षेत्र में अनाउंस कर सामान उठाने की अपील करेगा नहीं मानने वालों पर निगम सामान जप्त करने के साथ ही चालानी कार्रवाई भी करेगा। निगमायुक्त ने यह भी कहा कि शहर में सांची पॉइंट के नाम पर अतिक्रमण करने वालों और सांची पॉइंट में सांची के अलावा उत्पाद बेचने वालों की सूची तैयार की गई है। जल्द ही इनके खिलाफ निगम कार्यवाही करेगा ।

2253 views